बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बोर्ड मार्च में ही दोनों कक्षाओं के रिजल्ट घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है।
रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा, परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
👉 Bihar Board 10th Result 2026
अध्यक्ष के अनुसार, सबसे पहले इंटर (12वीं) का रिजल्ट 25 मार्च से पहले जारी किया जाएगा। इसके बाद मैट्रिक (10वीं) का रिजल्ट मार्च के अंत तक घोषित होने की उम्मीद है। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं और आधिकारिक सूचना जल्द जारी की जाएगी।
BSEB हर साल सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है और इस बार भी ऐसा होने की पूरी संभावना है।
राजस्थान बोर्ड भी इस साल एक बड़ा रिकॉर्ड कायम करने जा रहा है। हर साल रिजल्ट मई में घोषित होता था, लेकिन इस बार बोर्ड ने बहुत कम समय में कॉपी चेकिंग पूरी कर ली है और करीब 2 महीने पहले नतीजे घोषित करने जा रहा है। यह पहली बार है जब RBSE मार्च में रिजल्ट जारी करेगा।
Bihar Board 10th,12th Result 2026 कैसे चेक करें?
- स्टेप 1: छात्र सबसे पहले fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर जाएं।
- स्टेप 2: होमपेज पर "Bihar Board 10th, 12th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- स्टेप 4: Submit बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्टेप 6: मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
Bihar Board 10th Result 2026: मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?
ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस शामिल होगा। यह एक अस्थायी (प्रोविजनल) मार्कशीट होगी। मूल मार्कशीट छात्रों को बाद में अपने स्कूल से लेनी होगी।
Bihar Board 10th Result 2026: पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। इससे कम अंक लाने वाले छात्रों को असफल माना जाएगा।
Bihar Board 10th Result 2026: रिजल्ट के बाद क्या करें?
जिन छात्रों को अपने अंकों से संतोष नहीं है, वे उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र एक या अधिक विषयों में फेल हो जाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
छात्रों के लिए जरूरी बातें
- बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट 25 मार्च से पहले और मैट्रिक का रिजल्ट मार्च के अंत तक आने की उम्मीद है।
- राजस्थान बोर्ड का 10वीं रिजल्ट भी 23 मार्च या उसके तुरंत बाद जारी हो सकता है।
- अपना रोल नंबर और रोल कोड पहले से तैयार रखें।
- केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर ही रिजल्ट चेक करें।
- सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और फर्जी लिंक से बचें।
- रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर लें और सुरक्षित रखें।
Download Link
