बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट 2026 कल यानी 20 मार्च को जारी नहीं होगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 20 मार्च की तारीख का जिक्र किया गया था, लेकिन बोर्ड के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि इस तारीख पर रिजल्ट आने की कोई संभावना नहीं है। फरवरी में परीक्षा देने वाले लाखों छात्र अभी भी अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा, परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
👉 Bihar Board 10th Result 2026
Bihar Board 10th Result 2026: रिजल्ट कब आएगा?
ताजा जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे मार्च के आखिरी सप्ताह यानी 27 से 31 मार्च के बीच जारी होने की पूरी संभावना है। बोर्ड अभी तक किसी आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है। जैसे ही रिजल्ट की तिथि कन्फर्म होगी, छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
Bihar Board 10th Result 2026 कैसे चेक करें?
- स्टेप 1: छात्र सबसे पहले fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर जाएं।
- स्टेप 2: होमपेज पर "Bihar Board 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- स्टेप 4: Submit बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्टेप 6: मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?
ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस शामिल होगा। यह एक अस्थायी (प्रोविजनल) मार्कशीट होगी। मूल मार्कशीट छात्रों को बाद में अपने स्कूल से लेनी होगी।
पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। इससे कम अंक लाने वाले छात्रों को असफल माना जाएगा।
रिजल्ट के बाद क्या करें?
जिन छात्रों को अपने अंकों से संतोष नहीं है, वे उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र एक या अधिक विषयों में फेल हो जाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।
Download Link
