CGBSE टाइम टेबल 2027 जारी: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से, जानें पूरा शेड्यूल

By: FastResult

Updated on: November 19, 2026 | 11:46 am, November 19, 2026 | 11:45 am

CGBSE Time Table 2027: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक चलेंगी।

दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी विषयवार परीक्षा कार्यक्रम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।

👉 Download PDF CGBSE Time Table 2027

CGBSE Board Exam 2027: महत्वपूर्ण तारीखें

विवरण कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं
परीक्षा शुरू होने की तारीख 13 मार्च 2027 12 मार्च 2027
परीक्षा समाप्त होने की तारीख 5 अप्रैल 2027 8 अप्रैल 2027
परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे
परीक्षा मोड ऑफलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in cgbse.nic.in

CGBSE 10वीं टाइम टेबल 2027: विषयवार परीक्षा तारीखें

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च को तृतीय भाषा के पेपर से शुरू होंगी। अंग्रेजी की परीक्षा 16 मार्च, सामाजिक विज्ञान की 18 मार्च और विज्ञान की परीक्षा 20 मार्च को होगी।

परीक्षा तारीख विषय
13 मार्च 2027 तृतीय भाषा (संस्कृत सहित अन्य भाषाएं)
16 मार्च 2027 अंग्रेजी
18 मार्च 2027 सामाजिक विज्ञान
20 मार्च 2027 विज्ञान
25 मार्च 2027 हिंदी
30 मार्च 2027 गणित
1 अप्रैल 2027 व्यावसायिक विषय
5 अप्रैल 2027 संगीत, चित्रकला (निर्धारित विशेष श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए)

CGBSE 12वीं टाइम टेबल 2027: विषयवार परीक्षा तारीखें

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को हिंदी विषय से शुरू होंगी। रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान और अकाउंटेंसी की परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा तारीख प्रमुख विषय
12 मार्च 2027 हिंदी
15 मार्च 2027 राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, अकाउंटेंसी सहित अन्य विषय
17 मार्च 2027 संस्कृत
19 मार्च 2027 जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र सहित अन्य विषय
24 मार्च 2027 समाजशास्त्र
29 मार्च 2027 गणित, कंप्यूटर एप्लीकेशन सहित अन्य विषय
31 मार्च 2027 अंग्रेजी
3 अप्रैल 2027 इतिहास, बिजनेस स्टडीज सहित अन्य विषय
5 अप्रैल 2027 भूगोल, भौतिक विज्ञान
6 अप्रैल 2027 व्यावसायिक विषय
7 अप्रैल 2027 मराठी, उर्दू, पंजाबी सहित अन्य भाषाएं
8 अप्रैल 2027 मनोविज्ञान

CGBSE प्रैक्टिकल परीक्षा 2027 के लिए निर्देश

बोर्ड के अनुसार, स्वाध्यायी विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट परीक्षाएं उनके निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

जरूरत पड़ने पर प्रैक्टिकल परीक्षाएं छुट्टी के दिन भी आयोजित की जा सकती हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा की सही तारीख और समय की जानकारी के लिए अपने केंद्राध्यक्ष से संपर्क करना होगा।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा अवधि के दौरान सार्वजनिक, वैकल्पिक या स्थानीय अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा और प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट: https://cgbse.nic.in/

Get notification for your board result updates and date sheet
Get the Free Fast Result App
Download Link
Scan Me
Download
India's #1
Fast Result app
More than 5,000,000+ Users Installed
Giveaway
Grab what’s yours
1st Rank Rs.2000
2nd Rank Rs.1500
3rd Rank Rs.1000
4th Rank Rs.500
5th Rank Rs.500
1st Rank Rs.2000
2nd Rank Rs.1500
3rd Rank Rs.1000
4th Rank Rs.500
5th Rank Rs.500
1st Rank Rs.2000
2nd Rank Rs.1500
3rd Rank Rs.1000
4th Rank Rs.500
5th Rank Rs.500
1st Rank Rs.2000
2nd Rank Rs.1500
3rd Rank Rs.1000
4th Rank Rs.500
5th Rank Rs.500
1st Rank Rs.2000
2nd Rank Rs.1500
3rd Rank Rs.1000
4th Rank Rs.500
5th Rank Rs.500
1st Rank Rs.2000
2nd Rank Rs.1500
3rd Rank Rs.1000
4th Rank Rs.500
5th Rank Rs.500
FastResult.In Win Prize
×
Open Now