झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 20-21 अप्रैल को आ सकता है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से फिलहाल उत्तपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जा रहा है। अप्रैल के पहले सप्ताह तक 10वीं और 12वीं के तीनों संकाय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिये जाने की संभावना है।
इसके बाद 20-21 अप्रैल को मैट्रिक और इंटरमीडिएट साइंस-कॉमर्स का परिणाम जारी हो सकेगा। इसके बाद 30 अप्रैल तक इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी होगा। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के निर्देश पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल अप्रैल के अंत तक परिणाम जारी करने की तैयारी में है।
मैट्रिक की परीक्षा में 4.23 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3.42 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।
बीते वर्ष जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 95.62 फीसदी बच्चे पास हुए थे। जैक इंटर साइंस में 79.26 प्रतिशत और कॉमर्स में 91.2 फीसदी बच्चे पास हुए।
जैक झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें। देखें स्टेप्स बाय स्टेप्स तरीका
स्टेप 1 - आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com , jac.jharkhand.gov.in या results.digilocker.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद मैट्रिक या इंटरमीडिएट एनुअल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- रिजल्ट पेज खुलने पर छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
स्टेप 4- अब रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
Download Link
