झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स का परिणाम आज शनिवार को सुबह 11.30 बजे जारी करेगा। छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
👉 Direct Link - JAC Board 12th Result 2025
परिणाम जारी होने के एक घंटे बाद यानी दोपहर 12:30 बजे से रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बोर्ड के अधिकारी कुल पास प्रतिशत, जिलेवार पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले-स्कूल और अन्य जानकारी जैसे प्रमुख आंकड़े जारी करेंगे।
इंटर की परीक्षाएं इस साल 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। कुल मिलाकर 3.50 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 99 हजार साइंस और 22 हजार कॉमर्स स्टूडेंट्स थे।
JAC 12th Result 2025 : जैक 12वीं टॉपरों को मिलेगा इनाम
झारखंड सरकार व शिक्षा विभाग मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक स्कूल के 10 परीक्षार्थियों (10-टॉपर्स) को स्कूल स्तर पर सम्मानित करेगा। इसके साथ ही राज्य स्तरीय टॉपर्स को भी राज्यस्तरीय इनाम दिया जाएगा।
Jharkhand Board 12th Result 2025: चेक करने की पूरी प्रक्रिया
- सबसे पहले fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर जाएं।
- होम पेज पर JAC 12th Exam Result 2025 या Intermediate Result 2025 का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- आपके एडमिट कार्ड पर दिए गए Roll Code और Roll Number को सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन दबाएं।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। चाहें तो उसका स्क्रीनशॉट लें, PDF में सेव करें या प्रिंट आउट निकाल लें।
JAC 12th Result 2025 : रीइवेल्यूएशन व सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका
जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने वाला है। जैक 12वीं रिजल्ट के बाद अगर कोई स्टूडेंट अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो स्टूडेंट एक या दो पेपर में फेल होंगे, उनके लिए जैक बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा भी आयोजित करेगा। जैक 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी, इसकी जानकारी आज ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जा सकती है। इसके अलावा रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड से करना होगा।
JAC Result 2025: पिछले साल कैसा था 12वीं का रिजल्ट
पिछले वर्ष झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 12वीं बोर्ड परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 85.48% रहा था। साल 2024 में स्ट्रीम-वाइज टॉपर्स की बात करें तो, साइंस स्ट्रीम में उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची की स्नेहा ने 491 अंक प्राप्त कर टॉप किया था। कॉमर्स स्ट्रीम में भी इसी कॉलेज की प्रतिभा साहा ने 474 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया था। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में सरकारी प्लस टू हाई स्कूल, कांके की जीनत परवीन ने 472 अंक के साथ टॉप किया था।
सफलता दर की बात करें तो, साइंस में 72.70%, कॉमर्स में 90.60%, आर्ट्स में 93.16% और वोकेशनल स्ट्रीम में 89.22% छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए थे।
Download Link