झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स का परिणाम जारी कर दिया है। जैक बोर्ड 12वीं साइंस व कॉमर्स रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव हो गया है। छात्र fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट देख सकते है।
👉 Direct Link - JAC Board 12th Result 2025
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बोर्ड के अधिकारी कुल पास प्रतिशत, जिलेवार पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले-स्कूल और अन्य जानकारी जैसे प्रमुख आंकड़े जारी कर दिया है।
झारखंड बोर्ड ने कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। साइंस में कुल 98,634 छात्रों में से 78,186 पास हुए, पास प्रतिशत 79.26% रहा। कॉमर्स में 22,066 में से 20,285 छात्र पास हुए, प्रतिशत 91.2% रहा। दोनों स्ट्रीम में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया—साइंस में 80.29% और कॉमर्स में 95.05% पास रहीं। लड़कों का पास प्रतिशत क्रमशः 78.47% और 78.47% रहा। लातेहार जिला दोनों स्ट्रीम में टॉप पर रहा।
JAC 12वीं रिजल्ट 2025 का पास प्रतिशत
स्ट्रीम | कुल परीक्षार्थी | पास हुए छात्र | कुल पास प्रतिशत | छात्राओं का प्रतिशत | छात्रों का प्रतिशत |
---|---|---|---|---|---|
साइंस (विज्ञान) | 98,634 | 78,186 | 79.26% | 80.29% / 80.53% | 78.47% / 48.43% |
कॉमर्स (वाणिज्य) | 22,066 | 20,285 | 91.2% | 95.05% / 95% | 78.47% / 86% |
🔹 टिप्पणी:
-
लड़कियों ने दोनों स्ट्रीम (साइंस और कॉमर्स) में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
-
लातेहार जिला दोनों स्ट्रीम में टॉप पर रहा है।
-
इस साल साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में 7% बेहतर रहा है।
JAC 12th Result 2025 : जैक बोर्ड 12वीं साइंस का डिविजन वाइज रिजल्ट
प्रथम डिवीजन- 38732
द्वितीय डिवीजन - 19383
तृतीय डिवीजन - 63
JAC 12th Result 2025 : रीइवेल्यूएशन व सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका
जैक 12वीं रिजल्ट के बाद अगर कोई स्टूडेंट अपने नंबर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो स्टूडेंट एक या दो पेपर में फेल होंगे, उनके लिए जैक बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा भी आयोजित करेगा। इसके अलावा रीइवेल्यूएशन के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड से करना होगा।
JAC 12th Result 2025 : जैक 12वीं टॉपरों को मिलेगा इनाम
झारखंड सरकार व शिक्षा विभाग मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक स्कूल के 10 परीक्षार्थियों (10-टॉपर्स) को स्कूल स्तर पर सम्मानित करेगा। इसके साथ ही राज्य स्तरीय टॉपर्स को भी राज्यस्तरीय इनाम दिया जाएगा।
Jharkhand Board 12th Result 2025: चेक करने की पूरी प्रक्रिया
- सबसे पहले fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर जाएं।
- होम पेज पर JAC 12th Exam Result 2025 या Intermediate Result 2025 का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- आपके एडमिट कार्ड पर दिए गए Roll Code और Roll Number को सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन दबाएं।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। चाहें तो उसका स्क्रीनशॉट लें, PDF में सेव करें या प्रिंट आउट निकाल लें।
Download Link