उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम में शामिल हुए छात्रों के लिए एक बड़ी खबर। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम की कॉपियों की चैकिंग करनी शुरू कर दी है। ये चैकिंग दोनों कक्षाओं के लिए 18 मार्च से शुरू होगी। बोर्ड ने इस प्रक्रिया के लिए करीब 249 केंद्र बनाए है।
UP Board 2026: 18 मार्च से शुरू होगा कॉपियों की चैकिंग
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के एग्जाम के खत्म होने के बाद अब बोर्ड का पूरा ध्यान आंसर-शीट्स की चैकिंग पर है। बोर्ड सचिव के अनुसार, 18 मार्च 2026 से राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर कॉपियों को चेक करने का काम शुरू हो जाएगा।
इस कार्य के लिए हजारों अनुभवी टीचर्स को शामिल किया गया है, ताकि समय पर और निष्पक्ष तरीके से कॉपियों की चैकिंग पूरी हो सकें। बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि कॉपियां CCTV कैमरों की निगरानी में जांची जाएं।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 की मुख्य डिटेल्स
छात्र यूपी बोर्ड दोनों कक्षाओं (10वीं-12वीं) के रिजल्ट 2026 की मुख्य जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डिटेल्स |
|---|---|
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
| चैकिंग शुरू होने की डेट | 18 मार्च 2026 |
| चैकिंग समाप्त होने की डेट | 31 मार्च 2026 तक |
| रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट | अप्रैल 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | * upmsp.edu.in* upresults.nic.in |
UP Board Result 2026 कैसे चेक करें?
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'High School (10th) Result' या 'Intermediate (12th) Result' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना 10 अंकों का रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड फिल करें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
अफवाहों से रहें सावधान
अक्सर रिजल्ट के समय सोशल मीडिया पर कई तरह की फेक खबरें और फर्जी लिंक वायरल होने लगते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।
यूपी बोर्ड कभी भी छात्रों को फोन करके नंबर बढ़ाने के बदले पैसे की मांग नहीं करता है। ऐसे किसी भी कॉल या फ्रॉड से बचें और तुरंत इसकी सूचना अपने स्कूल या नजदीकी थाने में दें।
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद बोर्ड डेटा फीडिंग का काम शुरू करेगा। इसके बाद 'टॉपर्स' की कॉपियों का दोबारा वेरिफिकेशन होगा और फिर अंतिम रूप से मेरिट लिस्ट तैयार कर रिजल्ट जारी किया जाएगा।
Download Link
