Bihar Board 10th Result 2022
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) मैट्रिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिया है। आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने 10वीं की परीक्षा के परिणाम की घोषणा की। इस साल 79.88% छात्रों ने परीक्षा पास की है। पिछले साल 78.17% छात्र पास हुए थे। इस साल 1.71% की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ आपको बता दें, ऐसा पहली है जब पहली बार टॉपर को 97 फीसदी मार्क्स मिले हैं। इस साल कक्षा 10वी में औरंगाबाद की रामायणी रॉय ने 487 मार्क्स के साथ पहला स्थान हासिल किया है।आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑफिसियल नोटिस में फुल डिटेल्स देख सकते है
आइए जानते हैं फर्स्ट डिविजन, सेकेंड डिविजन और थर्ड डिविजन, कितने-कितने छात्र हुए पास।
सबसे पहले आपको बता दें, इस साल कुल 12,86,971 (छात्र-6,78,110 और छात्राएं-6,08,861) पास हुए हैं।
फर्स्ट डिविजन में कुल 4,24,597 छात्र पास हुए हैं, जिसमें लड़कों की संख्या 2,54,482 और लड़कियों की संख्या 1,70,115 हैं।
सेकंड डिविजन में कुल 5,10,411 छात्र पास हुए हैं, जिसमें लड़कों की संख्या 2,63,553 और लड़कियों की संख्या 1,89,669 हैं।
थर्ड डिविजन में कुल 3,47,637 छात्र पास हुए हैं, जिसमें लड़कों की संख्या 1,57,968और लड़कियों की संख्या 1,89,669 हैं।
आपको बता दें, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब मार्च के महीने में रिजल्ट जारी किया गया होगा। इस बार बिहार बोर्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है तो इतनी जल्दी 10वीं के परिणाम जारी किए गए हो। पिछले साल 5 अप्रैल को परिणाम जारी किए गए थे और साल 2019 में 6 अप्रैल को परिणाम जारी किए गए थे।
Download Link