HBSE 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2026: हरियाणा बोर्ड में कुल पास प्रतिशत, टॉप जिला और टॉपर्स के नाम यहां देखें

By: FastResult

Updated on: May 14, 2026 | 1:24 pm, May 14, 2026 | 1:23 pm

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने आज 14 मई 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम घोषित किए। इस साल कुल पास प्रतिशत 89.60% रहा। टॉपर्स लिस्ट में भिवानी जिले की छात्रा दीपिका ने 499 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। एक बार फिर छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया और चरखी दादरी जिला प्रदेश में टॉप पर रहा।

👉 Direct Link : HBSE 10th Result 2026

HBSE 10वीं रिजल्ट 2026 — एक नजर में पूरा आंकड़ा

विषय विवरण
बोर्ड का नाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE)
परीक्षा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा
रिजल्ट जारी होने की तारीख 14 मई 2026
कुल पास प्रतिशत (नियमित) 89.60%
स्वयंपाठी पास प्रतिशत 70.02%
कुल परीक्षार्थी (रेगुलर) 2,76,640
कुल उत्तीर्ण छात्र 2,47,860
एसेंशियल रिपीट 6,201
छात्राओं का पास प्रतिशत 91.64%
छात्रों का पास प्रतिशत 87.69%
छात्राओं की बढ़त 3.95% अधिक
टॉप जिला चरखी दादरी
दूसरा स्थान जींद
तीसरा स्थान महेंद्रगढ़
सबसे कम प्रदर्शन वाला जिला नूंह
ओवरऑल टॉपर दीपिका (499/500)

HBSE 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2026: ओवरऑल टॉपर्स

इस बार 10वीं के परिणाम में दीपिका ने 499 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर रोनक, खुशी, अंतु और दीपांशु रहे, जिन्होंने 498 अंक प्राप्त किए। वहीं तृतीय स्थान पर 16 छात्रों ने टॉप सूची में जगह बनाई।

स्थान छात्र/छात्रा का नाम स्कूल जिला अंक
प्रथम दीपिका आदर्श वरिष्ठ मा.वि., मिरान भिवानी 499
द्वितीय रोनक बीएसएम व.मा.वि., बिगोवा चरखी-दादरी 498
द्वितीय खुशी एनसीवीएम हाई स्कूल, पुठी समैन हिसार 498
द्वितीय अंतु स्वामी विवेकानंद व.मा.वि., खेड़ी जालब हिसार 498
द्वितीय दीपांशु बालाजी व.मा.वि., भुंगरका महेन्द्रगढ़ 498
तृतीय काव्यांश रा.व.मा.वि., शाहपुर तुर्क सोनीपत 497
तृतीय दीक्षा टैगोर व.मा.वि., रावत खेड़ा रोड, मंगाली हिसार 497
तृतीय साक्षी श्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा हिसार 497
तृतीय आरजु पिंक सिटी हाई स्कूल, बिसला फतेहाबाद 497
तृतीय मानशी आर्यवर्त व.मा.वि., देवबन कैथल 497
तृतीय आशु होली व.मा.वि., सिवानी मंडी भिवानी 497
तृतीय मनुराज मॉडर्न शिक्षा सदन, देहरा पानीपत 497
तृतीय सकोमल बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा हिसार 497
तृतीय गीता रा.व.मा.वि., सुंडाना रोहतक 497
तृतीय महक आर्य हाई स्कूल, मंढ़ोली कलां भिवानी 497
तृतीय वंश देव महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, नरवाना जींद 497

HBSE 10th Result 2026: जिलेवार प्रदर्शन- चरखी दादरी फिर बना नंबर-1

पास प्रतिशतता के मामले में इस बार भी जिला चरखी दादरी ने बाजी मारी है।

रैंक जिला स्थिति
 1 चरखी दादरी प्रथम स्थान
 2 जींद द्वितीय स्थान
 3 महेंद्रगढ़ तृतीय स्थान
 अंतिम नूंह सबसे नीचले पायदान पर

 खास बात: चरखी दादरी ने 12वीं और 10वीं दोनों में टॉप जिला बनकर शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा है।

HBSE 10th Result 2026: नियमित परीक्षार्थियों का प्रदर्शन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 89.60% तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 70.02% रहा है।

श्रेणी पास प्रतिशत
 नियमित (Regular) परीक्षार्थी 89.60%
 स्वयंपाठी (Private) परीक्षार्थी 70.02%

HBSE 10th Result 2026: 6,201 परीक्षार्थियों का एसेंशियल रिपीट

हरियाणा बोर्ड 10वीं रेगुलर परीक्षा में 2,76,640 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से:

  •  उत्तीर्ण छात्र: 2,47,860
  •  एसेंशियल रिपीट (ER): 6,201

ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की आवश्यकता होगी।

HBSE 10th Result 2026: लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर

इस बार भी हरियाणा बोर्ड के परिणामों में छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया है।

श्रेणी प्रविष्ट पास पास प्रतिशत
 छात्राएं 1,33,530 1,22,367 91.64%
 छात्र 1,43,110 1,25,493 87.69%
छात्राओं की बढ़त +3.95%

इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 3.95% अधिक पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है, जो हरियाणा में बेटियों की शिक्षा के बढ़ते स्तर का प्रमाण है।

HBSE 10th Result 2026: प्राइवेट विद्यालयों का रिजल्ट सरकारी से बेहतर

इस बार प्राइवेट विद्यालयों ने सरकारी विद्यालयों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

विद्यालय का प्रकार पास प्रतिशत
 सरकारी विद्यालय 87.23%
 प्राइवेट विद्यालय 92.45%

प्राइवेट विद्यालयों ने सरकारी विद्यालयों से 5.22% अधिक पास प्रतिशत हासिल किया है।

HBSE 10th Result 2026: ग्रामीण क्षेत्र ने मारी बाजी

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने इस बार शहरी क्षेत्र से बेहतर प्रदर्शन किया है।

क्षेत्र पास प्रतिशत
 ग्रामीण क्षेत्र 90.25%
 शहरी क्षेत्र 87.94%

ग्रामीण इलाकों ने 2.31% की बढ़त के साथ शहरी क्षेत्रों को पीछे छोड़ दिया है।

Get notification for your board result updates and date sheet
Get the Free Fast Result App
Download Link
Scan Me
Download
India's #1
Fast Result app
More than 5,000,000+ Users Installed
Giveaway
Grab what’s yours
1st Rank Rs.2000
2nd Rank Rs.1500
3rd Rank Rs.1000
4th Rank Rs.500
5th Rank Rs.500
1st Rank Rs.2000
2nd Rank Rs.1500
3rd Rank Rs.1000
4th Rank Rs.500
5th Rank Rs.500
1st Rank Rs.2000
2nd Rank Rs.1500
3rd Rank Rs.1000
4th Rank Rs.500
5th Rank Rs.500
1st Rank Rs.2000
2nd Rank Rs.1500
3rd Rank Rs.1000
4th Rank Rs.500
5th Rank Rs.500
1st Rank Rs.2000
2nd Rank Rs.1500
3rd Rank Rs.1000
4th Rank Rs.500
5th Rank Rs.500
1st Rank Rs.2000
2nd Rank Rs.1500
3rd Rank Rs.1000
4th Rank Rs.500
5th Rank Rs.500
FastResult.In Win Prize
×
Open Now