हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने घोषणा की है कि कक्षा 12वीं (नियमित और ओपन स्कूल) के परीक्षा परिणाम 15 मई 2026 तक घोषित होने की पूरी उम्मीद है।
हाल ही में चेयरमैन ने रोहतक जिले के विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों (जैसे मॉडल टाउन स्थित S.C.D.S.P.M. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रही उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट अलावा fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
👉 Direct Link - HBSE 12th Result 2026
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का शेड्यूल
हरियाणा बोर्ड ने इस बार कॉपियों की चेकिंग के लिए एक सख्त समय सीमा तय की है ताकि रिजल्ट समय पर जारी किए जा सकें:
-
कक्षा 10वीं (Secondary): 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 24 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश भर में इसके लिए 75 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ लगभग 6,969 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है।
-
कक्षा 12वीं (Senior Secondary): 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 3 अप्रैल से शुरू होकर 28 अप्रैल तक चलेगी। इसके लिए राज्य भर में 52 मूल्यांकन केंद्र और 5,009 परीक्षक तैनात किए गए हैं।
मूल्यांकन की प्रक्रिया: पहले दिन प्रत्येक परीक्षक को केवल 15 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए दी गईं, लेकिन उसके बाद प्रतिदिन 30 कॉपियां जांची जा रही हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मुख्य परीक्षक द्वारा उप-परीक्षकों द्वारा जांची गई कॉपियों में से 10 प्रतिशत का रैंडम रिव्यू भी किया जाएगा।
NEP के तहत 'री-एग्जाम' का सुनहरा मौका
नई शिक्षा नीति (NEP) को लागू करते हुए बोर्ड ने छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।
-
अंक सुधार का मौका: यदि किसी छात्र को लगता है कि किन्हीं 3 विषयों में उसके अंक संतोषजनक नहीं हैं, तो वह दोबारा परीक्षा दे सकता है।
-
महत्वपूर्ण तारीखें: इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल से शुरू होगी।
-
परीक्षा कब होगी: दोबारा परीक्षा (Re-exam) 20 अप्रैल के आसपास आयोजित की जा सकती है।
-
लाभ: छात्र के फाइनल रिजल्ट में दोनों परीक्षाओं (मुख्य और री-एग्जाम) में से जिसमें अधिक अंक होंगे, उन्हें ही मान्य माना जाएगा।
HBSE 12th Result 2026: कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख पाएंगे:
-
हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
-
होमपेज पर 'HBSE 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (Login Credentials) दर्ज करें।
-
सबमिट बटन दबाते ही आपका मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या डाउनलोड कॉपी सुरक्षित रखें।
चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने स्पष्ट किया कि पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा और उसके तुरंत बाद 10वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस पूरी कवायद का उद्देश्य सत्र 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा की प्रवेश प्रक्रियाओं को समय पर शुरू करना है।
Download Link
