HBSE 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित: कुल पास प्रतिशत 84.67%, टॉप जिला चरखी दादरी — यहां देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट

By: FastResult

Updated on: May 12, 2026 | 5:03 pm, May 12, 2026 | 5:02 pm

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। करीब 2.95 लाख विद्यार्थियों का इंतजार आखिर अब समाप्त हो चुका है। कुल पास प्रतिशत 84.67% रहा। चरखी दादरी टॉप जिला बना, जबकि नूंह सबसे नीचे रहा। छात्राओं ने 87.97% और छात्रों ने 81.45% पास प्रतिशत हासिल किया। विज्ञान संकाय में 90.08% पास हुए। 2,05,618 छात्र उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

👉 Direct Link: HBSE 12th Result 2026 (रिजल्ट लिंक जल्द एक्टिव होगा)

लड़कियों का रहा दबदबा

इस बार भी परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। छात्राओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.97% रहा। वहीं, छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.45% रहा। स्पष्ट है कि छात्राओं ने छात्रों को काफी पीछे छोड़ दिया है। परिणामों के अनुसार, छात्राओं ने लड़कों के मुकाबले 6.52% अधिक पास प्रतिशतता हासिल की है।

  • छात्राओं का पास प्रतिशत: 87.97%
  • छात्रों का पास प्रतिशत: 81.45%

12वीं परीक्षा में 2,42,856 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए, जिसमें 2,05,618 उत्तीर्ण हुए तथा 10,498 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे।

स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत

  • विज्ञान संकाय (Science): 90.08%
  • कॉमर्स संकाय (Commerce): 88.20%
  • कला संकाय (Arts): 82.60%

पास प्रतिशतता के मामले में जिला चरखी दादरी टॉप पर और नूंह सबसे नीचे पायदान पर रहा है।

HBSE 12वीं रिजल्ट 2026 — पूरा आंकड़ा एक नजर में

विषय विवरण
बोर्ड का नाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE)
परीक्षा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा
कुल पास प्रतिशत 84.67%
कुल परीक्षार्थी 2,42,856
कुल उत्तीर्ण छात्र 2,05,618
कुल अनुत्तीर्ण छात्र 10,498
छात्राओं का पास प्रतिशत 87.97%
छात्रों का पास प्रतिशत 81.45%
छात्राओं की बढ़त 6.52% अधिक
कला संकाय पास प्रतिशत 82.60%
विज्ञान संकाय पास प्रतिशत 90.08%
कॉमर्स संकाय पास प्रतिशत 88.20%
टॉप जिला चरखी दादरी
सबसे कम प्रदर्शन वाला जिला नूंह
स्वयंपाठी परीक्षार्थी 2,642
स्वयंपाठी पास छात्र 1,838
स्वयंपाठी पास प्रतिशत 69.57%
पुनर्मूल्यांकन आवेदन रिजल्ट जारी होने के 20 दिन तक

स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम

स्वयंपाठी (Self-Study) परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 69.57% दर्ज किया गया। इस श्रेणी में कुल 2,642 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 1,838 पास हुए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 20 मार्च तक 10वीं और 1 अप्रैल तक 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन करवाया गया था। जिनमें प्रदेशभर में करीब 1431 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5,66,411 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

पुनर्मूल्यांकन के लिए 20 दिन का समय

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो परीक्षार्थी अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक पुनः जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • रीचेकिंग फीस: ₹250 प्रति विषय
  • री-इवैल्यूएशन फीस: ₹1000 प्रति विषय (BPL कार्ड धारकों के लिए ₹800)
  • आवेदन की प्रक्रिया: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर

HBSE 12वीं रिजल्ट 2026 ऐसे करें चेक (Step-by-Step)

स्टेप 1: सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर "Results" टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3: "Senior Secondary Examination March 2026 Result" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: नए पेज पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) भरें।

स्टेप 5: "Submit" बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6: आपका HBSE 12वीं रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 7: रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

 

 

Get notification for your board result updates and date sheet
Get the Free Fast Result App
Download Link
Scan Me
Download
India's #1
Fast Result app
More than 5,000,000+ Users Installed
Giveaway
Grab what’s yours
1st Rank Rs.2000
2nd Rank Rs.1500
3rd Rank Rs.1000
4th Rank Rs.500
5th Rank Rs.500
1st Rank Rs.2000
2nd Rank Rs.1500
3rd Rank Rs.1000
4th Rank Rs.500
5th Rank Rs.500
1st Rank Rs.2000
2nd Rank Rs.1500
3rd Rank Rs.1000
4th Rank Rs.500
5th Rank Rs.500
1st Rank Rs.2000
2nd Rank Rs.1500
3rd Rank Rs.1000
4th Rank Rs.500
5th Rank Rs.500
1st Rank Rs.2000
2nd Rank Rs.1500
3rd Rank Rs.1000
4th Rank Rs.500
5th Rank Rs.500
1st Rank Rs.2000
2nd Rank Rs.1500
3rd Rank Rs.1000
4th Rank Rs.500
5th Rank Rs.500
FastResult.In Win Prize
×
Open Now