हिमाचल प्रदेश विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (HPBOSE), धर्मशाला ने कक्षा 12वीं (नियमित) परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के परिणाम 2025 घोषित कर दिए हैं। ये परिणाम उन छात्रों के लिए जारी किए गए हैं जिन्होंने मार्च 2025 की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच या समीक्षा के लिए आवेदन किया था। छात्र अपने परिणाम एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं।
👉 Direct Link - HP Board Class 12 Supplementary Results 2025
एचपीबीओएसई ने कक्षा 12वीं के नियमित परिणाम पहले 17 मई 2025 को घोषित किए थे। लेकिन अंग्रेजी पेपर के मूल्यांकन में मानवीय त्रुटि पाई गई। इसके बाद बोर्ड ने 21 मई को संशोधित परिणाम जारी किए। इस सुधार के बाद कई छात्रों के अंकों में बदलाव हुआ है।
HPBOSE कक्षा 12 पुनर्मूल्यांकन परिणाम कैसे देखें?
-
आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
-
"Result" टैब पर क्लिक करें।
-
HPBOSE 12th Revaluation/Rechecking Result 2025 लिंक चुनें।
-
रोल नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
-
परिणाम स्क्रीन पर देखें और मार्कशीट डाउनलोड करें।
-
भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
प्रमाणपत्र वापसी और नई मार्कशीट
जिन छात्रों के अंक पुनर्मूल्यांकन/पुनः जांच के बाद सुधरे हैं, उन्हें पुराने अंक पत्र और प्रमाणपत्र वापस करने होंगे। मूल दस्तावेज जमा करने के बाद ही संशोधित अंक प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी किए गए प्रमाण पत्र 7 सितंबर 2025 तक वापस करना अनिवार्य है।
Download Link