18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में पंजीकृत 53 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को इस बार से उत्तरपुस्तिका के हर पन्ने पर अपना अनुक्रमांक और कॉपी का नंबर लिखना होगा।
👉 Amrita (AEEE) 2026 Applications Open - Apply Now
👉 VITEEE 2026 Applications Open - Apply Now
👉 LPU Applications Open - Apply Now
👉 Chandigarh University Admissions Open - Apply Now
👉 UPES Applications Open - Apply Now
👉 Bennett Applications Open - Apply Now
परीक्षा के दौरान कॉपी के पन्नों की हेराफेरी से बचने के लिए अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेनशर्मा ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षार्थियों से उत्तरपुस्तिका के प्रत्येक पन्ने पर उनका अनुक्रमांक और उत्तरपुस्तिका क्रमांक लिखवाना कक्ष निरीक्षकों का व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।
पिछले साल तक परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिका के केवल अंतिम पृष्ठ पर उनके अनुक्रमांक लिखवाए जाते थे। कक्ष निरीक्षक परीक्षा कक्ष का भलीभांति निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कक्ष में परीक्षार्थियों को लाभ पहुंचाने वाली कोई पाठ्यसामग्री पोस्टर, चार्ट, ब्लैक बोर्ड पर लिखित निर्देश न हो।
नकल का दबाव बनाया तो छात्रों पर कार्रवाई
बोर्ड ने साफ किया है कि यदि कोई परीक्षार्थी प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से नकल करने के लिए या अंक प्राप्त करने के लिए कक्ष निरीक्षक/परीक्षक के ऊपर किसी प्रकार का कोई भी दबाव डालने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध भी विनियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी तथा बोर्ड के निर्णयानुसार उसको दंड दिया जाएगा।
परीक्षार्थियों को चाहिए कि वह अपनी उत्तरपुस्तिका में प्रश्नों के हल के अतिरिक्त अन्य कुछ भी न लिखे, अन्यथा अनुशासनहीनता मानते हुए कार्यवाही की जाएगी।
उत्तरपुस्तिका का कोई भी पन्ना नहीं फाड़ें परीक्षार्थी
बोर्ड ने परीक्षार्थियों को भी उत्तरपुस्तिका के संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्हें उत्तरपुस्तिका से कोई भी पन्ना नहीं फाड़ना चाहिए। उत्तरपुस्तिका के अंदर किसी स्थान पर परीक्षार्थी को अपना नाम या पहचान संकेत किसी भी अवस्था में नहीं लिखना है। आवरण पृष्ठ की प्रविष्टियां भरने के अतिरिक्त परीक्षार्थियों को अपनी उत्तरपुस्तिकाओं में प्रश्नपत्र वितरण के पहले कुछ भी नहीं लिखना चाहिए।
परीक्षार्थियों को अनावश्यक कागज नष्ट करने से बचते हुए उत्तरपुस्तिका के पन्नों के दोनों ओर और प्रत्येक पंक्ति पर लिखना चाहिए। पहली उत्तरपुस्तिका भर जाने के बाद ही दूसरी उत्तरपुस्तिका मांगी जानी चाहिए। रफ कार्य, आवश्यक प्रलेख अथवा गुणन क्रियाएं कवर पृष्ठ के पीछे अथवा किसी अन्य बाएं पृष्ठ पर की जा सकती है, जिस पर रफ कार्य लिखकर काट दिया जाए।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बल की तैनाती के दिए आदेश
प्रयागराज। 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्रों व उनके स्ट्रांग रूम एवं संकलन केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती के आदेश दिए गए हैं। पिछले दिनों मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसटीएफ/एलआईयू के माध्यम से संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेनशर्मा ने दिए हैं।
क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को लगातार पेट्रोलिंग करने, अनुचित मुद्रण/ प्रकाशन एवं सोशल मीडिया पर विगत वर्षों की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र अपलोड कर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Download Link
